Agra Fort Full Information In hindi 2023 | आगरा का लाल किला फ़ोटो वीडियो इतिहास खुलना बन्द होना फुल डिटेल्स
Agra Fort Full information in Hindi 2023 आगरा किला समस्त जानकारी
Agra Fort Full Information In hindi 2023 | आगरा का लाल किला फ़ोटो वीडियो इतिहास खुलना बन्द होना फुल डिटेल्स आगरा का किला विश्व धरोहर मैं सम्मिलित है यह किला भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में आगरा जिले में रकाबगंज में यमुना नदी के किनारे पर स्थित है आगरा किले का निर्माण सिकरवार वंश के राजपूतों के राजा बादल सिंह ने कराया था आगरा का किला लाल पत्थर और मार्बल से बनाया , उसके बाद 1565 -1573 ईस्वी में मुगल बादशाह अकबर ने आगरा की यात्रा के दौरान इसकी मरम्मत कराई इस किले में अन्य भी इमारत हैं जैसे कि जहांगीर महल खास महल मुसम्मन महल शीश महल नगीना महल मस्जिद दीवाने खास दीवाने आम लाल किला 94 एकड़ जमीन में फैला हुआ है आगरा के किले में 6 प्रवेश द्वार हैं
आगरा लाल किले में कितने गेट हैं | 6 गेट हैं |
आगरा किले की एंट्री फीस क्या है | 50रू भारतीय 650 विदेशी |
आगरा किले में एंट्री के लिए क्या जरूरी है | पहचान पत्र और एंट्री पास |
पर्यटकों के लिए केवल से गेट से एंट्री होती है उस गेट का नाम अमर सिंह गेट है अन्य प्रवेश द्वार केवल भारतीय फौज के लिए खुले हैं अंदर घुस कर लाल किले में आप शीश महल जनाना मीना बाजार नगीना मस्जिद मच्छी भवन खास महल भी देख सकते हैं सबसे खास चीज लाल किले के ऊपर से आप ताजमहल के साथ-साथ यमुना नदी का दीदार भी कर सकते हैं लाल किले का समय सुबह सूर्योदय से पहले शाम को सूर्यास्त से पहले तक रहता लाल किले में एंट्री के लिए शुल्क लगता है जो इस प्रकार है भारतीय पर्यटकों के लिए लाल किले का शुल्क है ₹50 शुक्रवार को यही शुल्क ₹40 रहता है विदेशी पर्यटकों के लिए शुल्क ₹650 है एवं शुक्रवार को ₹600 लगते हैं 15 साल से कम उम्र के बच्चों का शुल्क नहीं लिया जाता
Click Here For Online Ticket Booking
प्रवेश के लिए आपके पास सरकारी पहचान पत्र आवश्यक है आगरा किले से रेलवे स्टेशन की दूरी 5 किलोमीटर है लगभग रेलवे स्टेशन का नाम आगरा कैंट है एवं आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन भी है आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से लाल किले के एंट्री गेट की दूरी लगभग 1 किलोमीटर है आप पैदल या ऑटो रिक्शा से जा सकते हैं ।
वहीं यदि आप आगरा कैंट स्टेशन से आते हैं तो आपको लगभग 20 से 30 रुपए ऑटो वाले को देने होंगे
आगरा में लाल किले के साथ साथ ताजमहल भी देखना न भूलें ताजमहल लाल किले से 2 किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है इसके अलावा आगरा में बहुत सारी जगह घूमने लायक हैं
आगरा किला से ताजमहल कितना दूर है ?
ताजमहल 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है
आगरा किले में क्या हम फोटोग्राफी कर सकते हैं ?
जी हाँ आप लाल किले में फोटोग्राफी कर सकते हैं
आगरा का लाल किला किस सन में बना ?
आगरा का किला सन 1565 से 1573 में बना था
आगरा लाल किले का क्षेत्रफल कितना है ?
आगरा किला 94 एकड जमीन 38 हेक्टेयर जमीन घेरे हुए है
आगरा किले की टिकट ऑनलाइन मिलती है क्या ?
जी हाँ आगरा किले की टिकट ऑनलाइन मिलती है
रहने के लिए आगरा में हजारों होटल्स उपलब्ध हैं जिनका किराया 300 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक रहता है
शॉपिंग के लिए मॉल रोड सदर बाजार संजय प्लेस एवं कई सारे मॉल खुले हुए हैं
मूवी देखने के लिए कई सिनेमा घर भी आगरा में उपलब्ध है
आगरा आएं तो आगरा का पंछी पेठा लेना न भूलें